कल्याणी व्यू, नैनीताल रोड, रुद्रपुर - 263153

+91-05944-211211

सरस्वती  मन्दिर इण्टर कालेज, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में स्थित एक ऐसा शिक्षा संस्थान है जो भारतीय मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा का प्रचार-प्रसार गत 70 दशकों से करते आ रहा है। विद्यालय का प्रबन्धन करने वाली प्रबन्ध समिति (जिसमें बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सुसंस्कृत समाज का प्रतिनिधित्व रहता है) का कुशल नेतृत्व एवं आचार्य परिवार की कर्मठता व ध्येयनिष्ठा  का परिणाम है कि आज के इस भौतिकवादी युग में भी समाज का सहयोग निरन्तर इस विद्यालय को मिलता रहता है। विद्यालय शिक्षा कक्षा से द्वादश कक्षा तक संचालित है। सभी वर्गों एवं सभी धर्मों में भैया/बहिन यहां पर शिक्षा ग्रहण करने हेतु आते है। विद्या भारती योजनानुसार पंचपदी शिक्षा पद्धति से शिक्षण कार्य होता है। जिससे यहां पर आने वाले भैया/बहिनों का मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक एवं चारित्रिक विकास होता है। विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान का उदेश्य है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले भैया/बहिनों चरित्रवान बने समाज का कुशल नेतृत्व करने वाले हों और देश के प्रति श्रद्धावान हो उनके मन में राष्ट्रभक्ति हो ऐसा ही प्रयास इस विद्यालय द्वारा निरन्तर ही किया जाता रहा है। जिसका परिणाम है कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके भैया/बहिन प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, इन्जीनियर आदि दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करते हुए समाज की सेवा में रत हैं। सभी के सहयोग से आज यह संस्थान सामाजिक चेतना का केन्द्र बना है।